---Advertisement---

Punjab Weather Update: उमस भरी गर्मी से लोगों को जल्द मिलेगी राहत! जानें बारिश के आसार को लेकर क्या है IMD की रिपोर्ट?

Punjab Weather Update: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम ने तेजी से करवट बदल लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 9, 2024 4:26 अपराह्न

Punjab Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Weather Update: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मौसम ने तेजी से करवट बदल लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लोग उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है आखिर कब तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है?

पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में आखिर कब तक बारिश होगी? ऐसे में आइए हम आपको सभी तरह के सवालों का जवाब देने की कोशिश करते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में बारिश को लेकर क्या रिपोर्ट जारी किए हैं? (Punjab Weather Update)

लोगों को कब मिलेगी राहत?

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा स्थिति को देखते हुए अपने पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर खास बात कह दी है। मौसम विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 13 सितंबर तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। जबकि 14 तारीख को हल्की बारिश के आसार हैं जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताए हैं कि हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रहा बारिश का असर भी अभी राज्य पर पड़ता नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मनसा जैसे स्थानों पर में बारिश होने की संभावना है।

क्या फसलों पर भी पड़ेगा असर?

पंजाब में मौसम शुष्क होने से धान की फसल पर भी इसका असर पड़ता नजर आ सकता है। दरअसल राज्य में लहलहाती धान की फसलों में अब बालियां फूट रही हैं। ऐसे में फसल के बेहतर उत्पादन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का होना बेहद जरूरी है। लेकिन राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि बारिश की बूंदे नहीं पड़ी तो पंजाब में धान की फसल पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026