---Advertisement---

Rain Alert 7 April 2026: राजस्थान में धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि से मचेगा हाहाकार, तो पंजाब, हरियाणा में मौसम का यू-टर्न बढ़ाएगा टेंशन, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 7 April 2026: राजस्थान में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का खतरा, जबकि पंजाब और हरियाणा में मौसम अचानक बदलेगा। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2026 6:34 अपराह्न

Rain Alert 7 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 7 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज काफी खतरनाक देखने को मिल रहा है, जो लोगों के लिए एक चिंता का विषय है। पहाड़ों पर तो स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है, लेकिन अभी भी केदारनाथ और बद्रीनाथ में काफी बर्फ जमी हुई है और लगातार स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने राजस्थान में धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। चलिए आपको बताते है कि किन राज्यों में विभाग ने रेन अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान में धूल भरी आंधी का तांडव – Rain Alert 7 April 2026

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और तेज धूल भरी आंधी ने कई जिलों में कहर बरपाने के लिए तैयार है। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इशके अलावा मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि राजस्थान में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी का असर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में तेज बारिश से तूफान से काफी तबाही हुई थी। वहीं एक बार फिर आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा में मौसम का यू-टर्न

पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटों में पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक दोनों राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान का असर देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल को दोनों राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। हवा की रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में आंधी और थंडरस्टॉर्म का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दक्षिण में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

7 से 9 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में तथा 9 और 10 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में, केरल और माहे में 7 अप्रैल को, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, 7 से 8 अप्रैल के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 9 और 10 अप्रैल को तटीय कर्नाटक में बिजली गिरने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Kisan Samman Nidhi

अप्रैल 6, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 6, 2026

कल का मौसम 7 April 2026

अप्रैल 6, 2026

Dhurandhar 2

अप्रैल 6, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 6, 2026