---Advertisement---

मानसा से पटियाला, बटाला तक सड़कों का निरीक्षण! पंजाब वासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्ग का निर्माण कर रही Bhagwant Mann सरकार

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण कर लोगों के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रही है। सरकार की कोशिश है कि पंजाब वासियों का आवागमन आसान हो और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 6:30 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में सड़कों का जाल बिछ रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नई सड़कें बनाई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सूबे में कनेक्टिविटी को रफ्तार मिले और लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। यही वजह है कि भगवंत मान सरकार पंजाब में गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण पर जोर दे रही है। इस क्रम में आज सीएम भगवंत मान के हवाई दस्ते ने मानसा से पटियाला, बटाला समेत राज्य के कई हिस्सों में नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया है। मान सरकार पंजाब वासियों को गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब वासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्ग का निर्माण कर रही Bhagwant Mann सरकार

मान सरकार पंजाब वासियों के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण करा रही है।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री के हवाई दस्ते ने फिर नई बनी सड़कों का निरीक्षण किया है। ये निरीक्षण पंजाब के रियोन्द कलां, मानसा, पटियाला और बटाला में नई सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हुआ है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्यरत अधिकारियों ने इस दौरान निर्माण कार्य के सभी मानकों की जांच की है। शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश है कि सड़कों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इसी क्रम में अधिकारी लगातार नई सड़कों का निरीक्षण कर नव निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।

कनेक्टिविटी को रफ्तार दे रही सरकार!

पंजाब सरकार राज्य में कनेक्टिविटी को रफ्तार दे रही है। इसी क्रम में शहरों से गांवों तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन तमाम जगहों को चिन्हित किया जा रहा है जहां सड़क की नितांत आवश्यकता है। इसके बाद शासन स्तर से प्रक्रियाओं को पूरा कर निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। पुरानी जर्जर सड़कों का भी जीर्णोद्धार कर भगवंत मान सरकार परिवहन सेवाओं का विस्तार कर रही है। इससे कनेक्टिविटी को गति मिल रही है। लोग गांवों से शहरों की ओर आसानी से अपना सफर पूरा कर पा रहे हैं। संभावनाओं के द्वार भी खुल रहे हैं जो लोगों के लिए अच्छा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026