---Advertisement---

Shaheed Diwas: सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहादत दिवस के अवसर पर Bhagwant Mann ने किया सलाम, ट्वीट कर कही यह बात

Shaheed Diwas: शहीद दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री आप के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें सलाम किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2026 12:39 अपराह्न

Shaheed Diwas
Follow Us
---Advertisement---

Shaheed Diwas: आज देश में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को अंग्रेजी शासन द्वारा फांसी दी गई थी। ऐसे में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस, भूमिका और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इसलिए हर साल इस दिन को इन महान आत्माओं के बलिदान को याद किया जाता है। ऐसे में इस मौके पर देशभर के कई नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर इन शहीदों को सलाम किया है।

Shaheed Diwas पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने शहीदों को किया सलाम

आप यानी आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘शहीद-ए-आजम’ सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहादत दिवस के अवसर पर, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनकी बेमिसाल शहादत को लाखों सलाम। इंकलाब जिंदाबाद!’

वहीं, बीते दिनों सीएम मान ने चंडीगढ़ में राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस की पिछले 4 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत 95881 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 71228 मामले दर्ज किए गए और 772 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2858 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।’

भगवंत मान सरकार पंजाब को बना रही विकसित प्रदेश

पंजाब के मुखिया भगवंत मान ने आगे कहा, ‘आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाया गया, साइबर क्राइम के विरुद्ध बड़े कदम उठाए गए और एसएसएफ के माध्यम से सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया। 12000 से अधिक नई भर्तियों और बड़े स्तर पर आधुनिकीकरण के जरिए पंजाब पुलिस को और मजबूत किया। यह सिर्फ आंकड़े नहीं हैं, बल्कि पंजाब में कानून का डर और लोगों का विश्वास दोबारा कायम करने का प्रमाण हैं। हमारी सरकार द्वारा शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और यह लड़ाई आगे भी और सख्ती से जारी रहेगी।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

PM Modi

मार्च 23, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 23, 2026

Air Canada Express Collision

मार्च 23, 2026