---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में व्यापार और औद्योगिक जगत में कैसे उभरा पंजाब? AAP ने नीतियों पर प्रकाश डालकर की चर्चा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज औद्योगिक जगत का विस्तार तेजी से हो रहा है। व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठान भी तेजी से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पैर पसार रहे हैं। सवाल ये है कि क्या पंजाब आज जैसे व्यापार और औद्योगिक जगत में उभरा है, ऐसा करना आसान था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 9, 2025 6:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज औद्योगिक जगत का विस्तार तेजी से हो रहा है। व्यापार से जुड़े प्रतिष्ठान भी तेजी से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पैर पसार रहे हैं। सवाल ये है कि क्या पंजाब आज जैसे व्यापार और औद्योगिक जगत में उभरा है, ऐसा करना आसान था। ऐसे सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि पहले और अब की तुलना में पंजाब का समीकरण तेजी से बदला है। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कानून व्यवस्था से लेकर अन्य तमाम पहलुओं पर काबिले तारीफ नीतियां निर्धारित की हैं। यही वजह है कि सीएम CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में आज व्यापार और औद्योगिक जगत तेजी से विकास कर रहा है। AAP ने कुछ नीतियों पर भी प्रकाश डाले हैं जिसके सहारे पंजाब को ये उपलब्धि हासिल हुई है। आइए हम आपको उन खास नीतियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हासिल की नई ऊंचाइयां

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उसमें व्यापार और औद्योगिक उत्कृष्टता प्रमुख है। आम आदमी पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज पंजाब व्यापार और औद्योगिक उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में उभरा है। पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने इसी कड़ी में इंडसफूड आयोजन नोएडा पहुंचकर कई कंपनियों के सीईओ को संबोधित किया। इसके अलावा नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य महोत्सव की घोषणा हुई। बैठक के दौरान इन्वेस्ट पंजाब की सिंगल-विंडो प्रणाली जैसी व्यापार-समर्थक नीतियों पर प्रकाश डाला गया। व्यापार और उद्योग के बाद अब पंजाब के खाद्य क्षेत्र को विश्व स्तर पर ऊपर उठाने की कोशिश जारी है। इसके लिए CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार ने वैश्विक खाद्य नेताओं के साथ मिलकर सहयोग का आह्वान भी किया, ताकि इस क्षेत्र में भी राज्य को बड़ी उपलब्धि मिल सके।

पंजाब के ब्रांड को स्थापित करने की कोशिश में सीएम भगवंत मान की सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब राज्य के ब्रांडों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश कर रही है। इस मुहिम में सीएम भगवंत मान के अलावा पंजाब सरकार के कई मंत्री लगातार प्रयासरत नजर आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राज्य के ब्रांड को स्थापित करने से पंजाब की अर्थव्यवस्था को पंख लगेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026