Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों को सशक्त करने की दिशा में मान सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि का इंतजाम हो या कृषि यंत्र के साथ खाद-बीज व अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्ध सुनिश्चित करना। भगवंत मान सरकार सदैव फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते हुए कदम बढ़ाती है। इसी क्रम में गेहूं खरीदारी के दौर में युद्धस्तर पर फसलों पर खरीदारी हो रही है। मंडियों में भगवंत मान सरकार की ओर से सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं। फसलों की खरीदारी कर सरकार अन्नदाताओं के खाते में भुगतान कर सीधे तौर पर लाभान्वित कर रही है।
मंडियों में Bhagwant Mann सरकार के प्रबंध देख खिले किसानों के चेहरे
पंजाब की सभी सरकारी मंडियों में शासन की ओर से फसलों की खरीदारी के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਸਪਸ਼ਟ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਗਾਊਂ ਤਿਆਰੀਆਂ!
ਫ਼ਸਲ ਦੀ ਲੁਹਾਈ, ਸਫ਼ਾਈ ਖ਼ਰੀਦ ਅਤੇ ਚੁਕਾਈ ਤੱਕ ਦਾ ਸਾਰਾ ਕੰਮ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਦਿੱਕਤ ਦੇ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਜਾਰੀ, ਖ਼ਰੀਦ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਣਦਾ ਭੁਗਤਾਨ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ਼ ਦੀ ਨਾਲ਼ pic.twitter.com/e26LXFD7jL
— AAP Punjab (@AAPPunjab) April 23, 2026
किसानों की गेहूं की फसल मंडियों में खरीदा जा रही है। उन्हें इसके बदले न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। भगवंत मान सरकार की ओर से फसलों की कटाई, सफाई, खरीद और ढुलाई से संबंधित सभी काम युद्धस्तर पर बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं। फसलों की खरीदारी के बाद किसानों को उनका उचित भुगतान भी किया जा रहा है। भगवंत मान सरकार के ये प्रबंध देख किसानों के चेहरे खिल रहे हैं। उन्हें अपनी फसल की उचित कीमत मिल रही है जो उन्हें सशक्त करने का काम करेगी। मंडियों में सारे प्रबंध देख लोग सरकार की तैयारियों का अंदाजा लगा सकते हैं।
फसलों की खरीदारी कर किसानों को सशक्त कर रही सरकार!
मान सरकार गेहूं की खरीदारी कर किसानों को सशक्त करने का काम कर रही है। इस क्रम में मंडियों में सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं। किसानों के फसलों को स्टोर करने से लेकर उसके भंडारण तक के पुख्ता इंतजाम हैं। सरकार गेहूं की खरीदारी करने के साथ ही किसानों के खाते में सीधे भुगतान की राशि हस्तांतरित कर रही है। सरकार की ओर से फसलों के बदले मिलने वाली राशि से किसान सशक्त होकर रंगला पंजाब की नींव मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।






