Anurag Dhanda: चंडीगढ़ से दिल्ली तक सियासी उठा-पटक के बीच आम आदमी पार्टी अलर्ट है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार मोर्चा संभाल रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम ने पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र की राजनीति में बड़े उठा-पटक के आसार जताए हैं। आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने भी पार्टी सुप्रीमो के पक्ष को आवाज दी है। अनुराग ढ़ांडा ने अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए बेबाकी से सवाल दागे हैं। आप नेता की इस प्रतिक्रिया को लेकर खूब सुर्खियां भी बन रही हैं और केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर सवाल उठ रहे हैं।
AAP सुप्रीमो की भविष्यवाणी साझा कर Anurag Dhanda का मुखर अंदाज
मुखरता के साथ केन्द्र को निशाने पर लेने वाले आप नेता ने एक बार फिर जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा है।
“पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी, पंजाब के लोग मोदी सरकार का अंत करेंगे” – @ArvindKejriwal pic.twitter.com/gcCLBMCM2u
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 5, 2026
अनुराग ढ़ांडा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की एक स्पीच साझा की है। इस संबोधन में केजरीवाल पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र की राजनीति में सियासी उठा-पटक की आशंका व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल कहते हैं कि पंजाब चुनाव के बाद केन्द्र सरकार गिरेगी। इस स्पीच को साझा करते हुए अनुराग ढ़ांडा लिखते हैं कि “पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी, पंजाब के लोग मोदी सरकार का अंत करेंगे।” अनुराग ढ़ांडा द्वारा साझा किया गया ये वकतव्य तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
चंडीगढ़ से दिल्ली तक बढ़ी गहमा-गहमी!
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से दिल्ली तक सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों द्वारा की गई बगावत के बाद उठा-पटक देखने को मिल रहा है। सीएम भगवंत मान ने इसी क्रम में आज प्रेसिडेंट मुर्मू से मुलाकात कर राइट टू रिकॉल की मांग उठाई है। अरविंद केजरीवाल भी लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं। विधायकों की बैठक कर आगे की रणनीति साझा की गई है। ये चंडीगढ़ से दिल्ली तक मची सियासी गहमा-गहमी को दर्शाता है। अनुराग ढ़ांडा भी इस बीच मुखर हैं और केन्द्र की सत्तारुढ़ दल पर बेबाकी से निशाना साध रहे हैं।
