CM Bhagwant Mann के प्रयासों से निवेश को मिल रही रफ्तार! युवाओं के लिए अवसरों के द्वार के साथ अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा फायदा

CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार सूबे में निवेश को रफ्तार दे रही है। इसी क्रम में मार्च महीने में इन्वेस्ट समिट का आयोजन किया गया है।

CM Bhagwant Mann: पंजाब में निवेश को लगातार रफ्तार मिल रही है। उद्योग जगत से लेकर चिकित्सा, परिवहन और कृषि जगत तक आधुनिक सुख सुविधाओं का बोलबाला है। निवेशक बड़े पैमाने पर पंजाब का रुख कर रहे हैं। ये सबकुछ सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से संभव हो सका है।

सीएम भगवंत मान खुद पंजाब में निवेश को गति देने की दिशा में प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में अगले माह एक कॉनक्लेव का आयोजन होना है। मान सरकार इस आयोजन के सहारे पंजाब में निवेश को गति देगी। इससे जहां एक ओर युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सूबे की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिल रही है।

निवेश को रफ्तार दे रही CM Bhagwant Mann की सरकार!

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे में निवेश को लगातार रफ्तार दे रही है। अभी हाल ही दक्षिण कोरिया से एक प्रतिनिधिमंडल आया था जिसने कृषि जगत को लाभदायक बनाने पर जोर दिया। उससे पूर्व सीएम भगवंत मान खुद विदेश दौर पर गए थे जहां उन्होंने टोक्यो और कोरिया में दिग्गज उद्योगपतियों से मुलाकात की।

इस दौरान पंजाब में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। पंजाब सरकार लगातार ये कोशिश कर रही है कि कैसे भी कर सूबे में निवेश को गति दी जाए। इससे युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। साथ ही पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

‘इन्वेस्ट पंजाब’ समिट में जुटेंगे तमाम दिग्गज

सूबे में निवेश को गति देने के उद्देश्य से मान सरकार की ओर से ‘इन्वेस्ट समिट’ का आयोजन किया गया है। ये आयोजन पंजाब के मोहाली में होगा जिसमें उद्योग जगत के तमाम दिग्गज जुटेंगे। 13 मार्च 2026 से शुरू हो रहे इस आयोजन का उद्देश्य पंजाब में निवेश को बढ़ावा देना है। कारोबारी जगत के तमाम दिग्गज इस समिट का हिस्सा बनकर पंजाब में निवेश की संभावनाओं पर विचार करेंगे। इससे सूबे में निवेश की गति बढ़ेगी और इसका सकारात्मक असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

Exit mobile version