---Advertisement---

World Senior Citizens Day 2024: CM भगवंत मान ने बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखने के लिए लोगों से की खास अपील, जानिए क्या कहा?

World Senior Citizens Day 2024: बुजुर्गों के सम्मान के लिए सीएम मान ने लोगों से कहीं ये बात, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर चर्चा में आए पंजाब के मुख्यमंत्री, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 1:22 अपराह्न

World Senior Citizens Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

World Senior Citizens Day 2024: 21 अगस्त को दुनिया भर में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट कर बुजुर्ग लोगों के समर्पण, उपलब्धियां और सेवाओं को लेकर शुक्रिया अदा करने के लिए इस दिन से बेहतर क्या हो सकता है। यह सच है कि आज हम जहां हैं वहां अपने घर के बुजुर्ग की बदौलत हैं। हमारी सक्सेस के पीछे उनकी रातों की नींद और कई कुर्बानियां है। ऐसे में इस खास दिन पर उन्हें एक धन्यवाद देना तो बनता है। वहीं इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अलग अंदाज में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस की बधाई लोगों को दी है।

सीएम मान ने कहीं खास संकल्प लेने की बात

उन्होंने एक्स प्लेटफार्म पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बुजुर्ग लोगों के साथ रूबरू होते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर वाकई काफी खास है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “21 अगस्त को दुनिया में मनाए जाने वाले विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आइए हम अपने बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखने का संकल्प लें।” इस पोस्ट को फिलहाल 2000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बुजुर्गों को लेकर सीएम मान का विचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी भी मौके पर लोगों को बधाई देने से पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के अवसर पर उन्होंने बुजुर्ग का सम्मान बनाए रखने की बात लोगों से कही है। यह उनके बारे में यह बताने के लिए काफी है कि वह बुजुर्गों का किस कदर सम्मान करते हैं और कि उनकी सुरक्षा के लिए एक्टिव हैं।

आखिर क्यों मनाया जाता है ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’

जहां तक ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ की बात करें तो उसे मनाने का उद्देश्य समाज में बुजुर्ग लोगों की भूमिका उनकी जरूरत और उनकी देखभाल के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना है। यह सच है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से वरिष्ठ लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें वित्तीय प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026