---Advertisement---

‘हमाम में सब नंगे हैं..,’ महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान Pappu Yadav का बड़ा दावा, नेताओं पर पोर्न देखने के आरोप से छिड़ा बवाल

पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने बड़ा दावा करते हुए लोकसभा में कहा कि सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं। सांसद ने बकायदा आंकड़े भी साझा किए हैं और अपने हिस्से का पक्ष रखा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 18, 2026 12:21 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: सदन में बीते कल ही कार्यवाही गहमा-गहमी से भरी रही। पीएम मोदी के बाद लोकसभा में राहुल गांधी का संबोधन सामने आया। तमाम आरोप-प्रत्यारोप सुनने को मिले। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संबोधन के दौरान बड़ा दावा किया जिसको लेकर हलचल मच गई है। पप्पू यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान नेताओं पर पोर्न देखने के आरोप लगाए हैं। पूर्णिया सांसद ने सदन की पटल पर बकायदा आंकड़े रखते हुए ऐसी बात कही है कि नया बवाल छिड़ा है। पप्पू यादव के दावे के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान Pappu Yadav का बड़ा दावा

पूर्णिया सांसद ने सदन में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान बड़ा दावा करते हुए ऐसा बयान दिया कि सियासी संग्राम छिड़ा है।

पप्पू यादव ने कहा कि “भारत में यदि सबसे ज्यादा किसी पर यौन शोषण का आरोप है तो पहला नंबर है नेता, तब है बाबा, तब है पदाधिकारी और हमाम में हम सब लोग नंगे हैं। लेकिन हम लोग महिलाओं के अधिकार की बात करते हैं। सबसे ज्यादा गूगल पर पोर्न देखने की प्रवृति नेताओं में है।” पप्पू यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने बकायदा आंकड़े भी पेश किए। सांसद ने कहा कि आज 755 सांसदों पर यौन शोषण के आरोप हैं और 155 पर चार्जशीट दाखिल है। पप्पू यादव के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर नया बवाल छिड़ गया है। यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

सरकार की मंशा पर पूर्णिया सांसद ने उठाए गंभीर सवाल

तीन दिवसीय संसद विशेष सत्र की कार्यवाही का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए पूर्णिया सांसद ने कहा कि बगैर किसी विशेषज्ञ समिति या राज्यों से परामर्श किए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाने की क्या जल्दबाजी थी? महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान पप्पू यादव के दावे और सरकार की मंशा पर उठाए सवालों के बाद भीषण संग्राम छिड़ा है। इस सनसनीखेज बयान को लेकर पप्पू यादव का नाम एक बार फिर ट्रेंडिंग कीवर्ड बन चुका है और चर्चाएं हो रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Punjab News

जुलाई 21, 2026

Rashifal 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026