Rahul Gandhi: सदन में आज फिर गहमा-गहमी देखने को मिली। संसद के विशेष सत्र के दौरान आज नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा को संबोधित किया है। इस दौरान राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी का भी जिक्र किया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीएम मोदी भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते हैं। उन्हें देशवासियों को यह संदेश देना था कि वे महिलाओं के समर्थक हैं। इसीलिए सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई है।
महिला आरक्षण बिल पर नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की दो टूक!
सदन में अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए राहुल गांधी ने मुखरता से महिला आरक्षण बिल पर बात रखी है।
#WATCH | “The first truth is that this is not a women’s bill. This has nothing to do with the empowerment of women. This is an attempt to change the electoral map of India. Actually, it is a shameful act,” says LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi, during special session of Parliament on… https://t.co/Eof09Sv0wq pic.twitter.com/0TnpXktC1e
— ANI (@ANI) April 17, 2026
राहुल गांधी ने कहा कि “पहली सच्चाई यह है कि यह महिलाओं का विधेयक नहीं है। इसका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत के चुनावी मानचित्र को बदलने का प्रयास है। वास्तव में, यह एक शर्मनाक कृत्य है।”
I want to assure my friends, brothers, and sisters across the country – southern states, smaller states, and northeastern states – do not worry. We are not going to allow them to attack the Union of India. You are equal participants in the Union of India. They will not dare to… pic.twitter.com/gC2OEh9Ctr
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
सांसदों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “मैं देशभर में अपने सभी मित्रों, भाइयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूँ – चाहे वे दक्षिणी राज्यों के हों, छोटे राज्यों के हों या पूर्वोत्तर राज्यों के हों – चिंता न करें। हम उन्हें भारत संघ पर हमला करने की अनुमति नहीं देंगे। आप सभी भारत संघ के बराबर भागीदार हैं। वे भारत संघ में आपके प्रतिनिधित्व को छूने की हिम्मत नहीं करेंगे।”
BJP is not stupid – they knew this bill couldn’t have passed
But they still brought it.
This was a panic reaction because the Prime Minister at any cost wanted to send out two messages
1) He wanted to change the electoral map of India
2) He needed to send this message again… pic.twitter.com/dWkgUvTT1Q
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
बीजेपी पर भी राहुल गांधी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा कि “भाजपा मूर्ख नहीं है। उन्हें पता था कि यह विधेयक पारित नहीं हो सकता। लेकिन फिर भी वे इसे लेकर आए। यह एक घबराहट भरी प्रतिक्रिया थी क्योंकि प्रधानमंत्री किसी भी कीमत पर दो संदेश देना चाहते थे। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलना चाहते थे। उन्हें यह संदेश फिर से देना था कि वे महिला समर्थक हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, यह मैं आपकी कल्पना पर छोड़ता हूँ। लेकिन सत्ता में बैठे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।”
पीएम मोदी पर एलओपी का करारा प्रहार!
संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया है।
Puzzle for all of you:
Yesterday, the Prime Minister was low on energy. Suddenly, I noticed it was the 16th of April.
My God, how crazy! The number: Sixteen
(Sixteen sounds a lot like Epstein, doesn’t it?) pic.twitter.com/HwNfLuvSui
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “आप सबके लिए पहेली: कल प्रधानमंत्री जी थोड़े सुस्त लग रहे थे। अचानक मैंने देखा कि आज 16 अप्रैल है। हे भगवान! ये तो कमाल है! संख्या: सिक्सटीन। (सिक्सटीन सुनकर एपस्टीन की याद आ जाती है, है ना?”
The truth is that the magician has been caught.
⦁ The magician of Balakot
⦁ The magician of demonetisation
⦁ The magician of Operation Sindoor: LoP Shri @RahulGandhi in Lok Sabha pic.twitter.com/Tbk7QeG5cJ
— Congress (@INCIndia) April 17, 2026
पीएम मोदी का नाम लिए बगैर राहुल गांधी ने कहा कि “सच तो यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। बालाकोट का जादूगर। नोटबंदी का जादूगर। ऑपरेशन सिंदूर का जादूगर।” कांग्रेस सांसद की इस तल्ख प्रतिक्रिया को लेकर सदन में खूब गहमा-गहमी देखने को मिली।






