---Advertisement---

Rahul Gandhi को सजा मिलने पर Raghav Chadha ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया, बोले- असहमति को दबाया नहीं जाना चाहिए

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राहुल गांधी को सजा मिलने पर एक ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2023 2:25 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई गई। सूरत की जिला अदालत ने ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राघव चड्ढा ने ट्वीट करके कहा

राघव चड्ढा ने ट्वीट करके कहा, ‘राहुल गांधी के खिलाफ अदालत के फैसले पर सम्मानपूर्वक असहमत, विपक्ष लोकतंत्र का मूल है। असहमति को दबाया नहीं जाना चाहिए। भारत में आलोचना की मजबूत परंपरा रही है। इसे एक विचारधारा, एक पार्टी, एक नेता के दृष्टिकोण से कम करने का प्रयास असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है।‘

https://twitter.com/raghav_chadha/status/1638798764239384577?s=20

ये भी पढ़ें: SP National Executive Meeting: Akhilesh Yadav ने तैयार किया ‘बीजेपी हटाओ प्लान’, बोले- 2024 में हो जाएगा भाजपा का सफाया

आज क्या हुआ, जानिए

दरअसल, सूरत की जिला अदालत ने गुरुवार को सुबह 11 बजे मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल कैद की सजा सुनाई। हालांकि, कोर्ट ने 30 दिन के लिए सजा को निलंबित भी कर दिया। ताकि वे ऊपरी अदालत में इसके खिलाफ अर्जी दायर कर सके। साथ ही उन्हें तुरंत ही जमानत भी मिल गई। गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने प्रचार के दौरान कहा था, ‘सारे चोरों के नाम मोदी कैसे?’

Also Read: Amazon Sale: इन गर्मियों में जी भर कर पिएं जूस, मात्र 225 रुपए की EMI पर घर लाएं Philips का Juicer Mixer Grinder

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026