---Advertisement---

‘ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा…’ रामलीला मैदान रैली में Rahul Gandhi ने दी खुली चुनौती, BJP का पलटवार ‘मॉक पीएम’ ही रहेंगे कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi: ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने जेल जाने की धमकी दी। वहीं इस सब के बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए उन्हें मॉक पीएम बता दिया। आरोप प्रत्यारोप का दौर भले ही जारी हो लेकिन इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल उठता है कि अब इसका अंजाम क्या होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2026 10:58 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में धांधली को लेकर रैली करने के लिए उतरी। इस दौरान राहुल गांधी ने खुलकर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने यहां तक कहा कि ज्ञानेश कुमार को जेल जाना ही पड़ेगा और उन्हें कुर्सी से हटनी पड़ेगी। हालांकि इस रैली के बाद भाजपा ने पलटवार करने में कोई भी कमी नहीं रहने दी। प्रहलाद जोशी ने कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों मॉक पीएम के नाम पर चर्चा में राहुल गांधी आ गए हैं।

क्या है रामलीला मैदान रैली का उद्देश्य

दरअसल रामलीला मैदान दिल्ली में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए लेकिन बीजेपी की तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। रैली का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ आवाज उठाना था। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने और हिंदुस्तान के नागरिकों की आवाज दबाने को लेकर सवाल खड़े किए गए।

Rahul Gandhi ने इस तरह साधा निशाना

रामलीला मैदान में राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को कहते हैं कि “ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा, ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा। यह आम चोरी नहीं है यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। हर नागरिक के एक्सप्रेशन की चोरी है। इसको लीगल पारलेंस में रेयरेस्ट का रेयर केस कहते हैं। इसको देशद्रोही कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना ना नरेंद्र मोदी प्राइम मिनिस्टर बनता ना अमित शाह होम मिनिस्टर बनता। अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते अगर जाना भी चाहेंगे हम उन्हें नहीं जाने देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं और यह जो आपने वोट चोरी की है आप भागने की कोई मत सोचो आप भाग नहीं सकते, आप यही यही रहोगे। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।”

BJP ने राहुल गांंधी का उड़ाया मजाक

वहीं राहुल गांधी के बयानों के बाद भाजपा ने पलटवार किया और प्रहलाद जोशी ने कहा कि “राहुल गांधी को मॉक पीएम बनकर ही संतोष करना होगा। वह कभी वास्तविक प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। कांग्रेस चुनाव हारने पर इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाती है।” उन्होंने कहा कि वोट चोरी नहीं हुआ है यह जो मॉक पार्लियामेंट करते हैं उन्हें आने वाले 30 साल तक मॉक पार्लियामेंट ठीक करना पड़ेगा। मॉक महाभियोग ही करना पड़ेगा।

 

गौरतलब है कि रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस रैली की वजह से दिल्ली के बाजारों पर बुरा असर पड़ा है। जहां 10000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान बताया जा रहा है। आगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर इंडिया ब्लॉक की तरफ से क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 2, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 2, 2026

Punjab News

नवम्बर 1, 2026

Rashifal 2 November 2026

नवम्बर 1, 2026

Rain Alert 2 November 2026

नवम्बर 1, 2026