---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का लंदन में दिखा कूल लुक, 170 दिन बाद दाढ़ी कटवाकर पहुंचे कैम्ब्रिज

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 170 दिनों बाद अपना लुक बदला है। दरअसल वे इन दिनों ब्रिटेन गए हुए हैं जहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। यहां से उनके नए लुक की तस्वीरें सामने आई हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 1, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं जहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। यहां से उनका नया लुक सामने आया है। नए लुक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी दाढ़ी-मूंछ ट्रिम करा ली हैं और टाई-कोट पहन रखा है। खबरों की मानें तो उन्होंने पूरे 170 दिनों दाढ़ी और मूंछें ट्रिम कराई हैं और अपना लुक बदला है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 से की थी। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बहुत से राज्यों की पैदल यात्रा की थी और वहां की जनता से मिलते हुए उस यात्रा को संपूर्ण किया था। इस दौरान उनका अलग ही लुक देखने को मिला था।

Also Read: Congress Plenary Session : पार्टी के संविधान में हो सकता है बदलाव, नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को मिला ये अधिकार

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को हुई तमिलनाडू के कन्याकुमारी से हुई। उन्होंने 14 राज्यों की सीमा को छुआ। बहुत बार उन राज्यों के मुताबिक अपने लुक में बदलाव भी किया था। कहीं वो पगड़ी में नजर आए तो कहीं साफा बांधे हुए। उन्होंने लगभग 3570 किलोमीटर का सफर तय किया। अंत में उनकी भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी 2023 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पूरी हो गई।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी ने 16 मार्च 2023 को एक ट्वीट कर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने एक ट्वीट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि “मैं स्पीच देने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं, मुझे खुशी हो रही है कि मैं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, डेटा और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर बेहतरीन लोगों से बातचीत करूंगा।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उनका असली नाम बहुत कम लोग ही जानते थे। उन्होंने 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में डेवेलपमेंट स्टडी में एमफिल किया था। उन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से अपना नाम बदलकर पढ़ाई करनी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें: 75000 रुपये वाले Samsung Galaxy S21 FE को 15000 से कम कीमत पर खरीदने का मौका, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026