---Advertisement---

Congress Plenary Session : पार्टी के संविधान में हो सकता है बदलाव, नहीं होगा CWC का चुनाव, खड़गे को मिला ये अधिकार

Congress Plenary Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय 85वें कांग्रेस महाधिवेशन में काफी गहमागहमी दिख रही है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पार्टी के संविधान में संशोधन करने पर विचार चल रहा है। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक से शुरू होने वाले इस महाधिवेशन में तय हुआ है ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2023 5:55 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2023 1:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Congress Plenary Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को शुरू हुए तीन दिवसीय 85वें कांग्रेस महाधिवेशन में काफी गहमागहमी दिख रही है। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो पार्टी के संविधान में संशोधन करने पर विचार चल रहा है। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक से शुरू होने वाले इस महाधिवेशन में तय हुआ है कि कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को यह अधिकार दिया गया है कि वह सर्वसम्मति से सीडब्ल्यूसी सदस्यों को नामित कर सकते हैं। इस बीच कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी विशेष विमान से रायपुर पहुंच गए हैं।

कांग्रेस संविधान में हो सकता है बदलाव

भारत जोड़ो यात्रा के बाद संगठन की मजबूती को लेकर राहुल गांधी बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत है। लिहाजा इस बात की प्रबल संभावना है कि कांग्रेस की इस मैराथन बैठक में पार्टी के संविधान में कुछ जरूरी संशोधन करने पर विचार किया जाए। अब यह जरूरी संशोधन महाधिवेशन के दौरान होगा इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन इतना जरूर है कि पार्टी के संविधान में बदलाव होगा ताकि बदलती राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी की बुनियाद को मजबूत किया जा सके।

मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला ये अधिकार

शुक्रवार सुबह जब स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुरू हुई तो इसमें सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सीडब्ल्यूसी सदस्यों को सर्वसम्मति से नामित करने अधिकार दिया गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले लिए जाते हैं जो पार्टी को मजबूत बनाती है। रायपुर महाधिवेशन में भी आज से तीन दिनों तक बहुत सारे फैसले लिए जाएंगे जो आने वाले वक्त के लिए राजनीतिक और सांगठनिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ें: Uttrakhand:यमुनोत्री धाम यात्रा होगी श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम, जानें CM Dhami की क्या है नई योजना

सोनिया और राहुल गांधी भी पहुंचे रायपुर

खबरिया चैनलों पर चल रही खबरों को झुठलाते हुए शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अचानक विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर अवतरित हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं की अगुवानी की। यहां से दोनों नेता किसी प्राइवेट रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि देर शाम सोनिया और राहुल महाधिवेशन स्थल पर जा सकते हैं। खबर है कि शनिवार 25 फरवरी को सुबह 11.15 बजे सोनिया गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगी। इससे पहले करीब 10.30 बजे बतौर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। राहुल गांधी महाधिवेशन के अंतिम दिन 26 फरवरी को सुबह के सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इसी दिन दोपहर करीब 3.00 बजे एक पब्लिक रैली भी होगी जिसमें पार्टी के सभी कद्दावर नेता भाषण करेंगे।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukrain War को पूरे हुए 365 दिन, जानें क्यों नहीं थमी ये जंग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026