---Advertisement---

Rahul Gandhi को नहीं भा रहा Budget 2025! वैश्विक अस्थिरता का हवाला देकर केन्द्र को लिया आड़े हाथ; बोले- ‘सरकार विचारों की..’

Rahul Gandhi: पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं से इतर तमाम अर्थशास्त्री और देश के आम नागरिक भी बजट 2025 पर अपना पक्ष रख रहे हैं। अपने-अपने बुद्धि-विवेक व तर्क के सहारे लोग बजट की सराहना या आलोचना कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2025 4:12 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं से इतर तमाम अर्थशास्त्री और देश के आम नागरिक भी बजट 2025 पर अपना पक्ष रख रहे हैं। अपने-अपने बुद्धि-विवेक व तर्क के सहारे लोग बजट की सराहना या आलोचना कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी Budget 2025 को लेकर अपना पक्ष रखते हुए केन्द्र को आड़े हाथो लिया है। Rahul Gandhi ने वैश्विक अस्थिरता का जिक्र कर केन्द्र सरकार को विचारों की दिवालिया तक बता दिया है। नेता प्रतिपक्ष के कहने का आशय है कि जहां गोली से घाव लगा है, वहां सिर्फ बैंडेज से मदद दी जा रही है। राहुल गांधी के कथन को आसान भाषा में समझें तो सरकार ने ज्यादा जरूरत के बीच अल्प सेवाओं को विस्तार दिया है।

Rahul Gandhi को नहीं भा रहा Budget 2025!

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सधे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर बजट की आलोचना कर दी है। उनके एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “गोली के घावों के लिए एक बैंड की सहायता। वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता है, लेकिन यह सरकार विचारों की दिवालिया है।” Rahul Gandhi के कथन का आशय है कि हमें अत्याधिक संसाधनों की जरूरत है, लेकिन सरकार ने अल्प सुविधाओं का विस्तार कर वाहवाही बंटोरने पर फोकस किया है। राहुल गांधी के इस बयान को Congress के अन्य नेता समर्थन दे रहे हैं और Budget 2025 की आलोचना कर रहे हैं। वहीं BJP व NDA के अन्य सहयोगी दल राहुल गांधी को नसीहत देते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव, किसानों व बिहार राज्य के लिए हुई घोषणा का जिक्र कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने क्यों दिया वैश्विक अस्थिरता का हवाला?

Rahul Gandhi ने वैश्विक अस्थिरता का जिक्र कर बजट 2025 की आलोचना की है। राहुल गांधी के शब्दों मे कहें तो वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भारत में आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता है। उनके बयान से अमेरिका से मिडिल इस्ट, कनाडा समेत दुनिया के तमाम देशों में बदलते राजनीतिक चक्र से जोड़ा जा रहा है। BRICS Countries अपनी करेंसी लाने पर विचार कर रहे हैं, वहीं ट्रंप 100 फीसदी टैरिफ की चेतावनी दे रहे हैं। चीन-रूस सधी चाल चलकर अमेरिका के समक्ष मजबूत शक्ति के रूप में उभरने की कोशिश में है। इससे इतर इजरायल और रूस-यूक्रेन द्वारा सामान की जा रही जंग भी वैश्विक अस्थिरता का संकेत है। इन सभी पहलुओं के कारण मार्केट में तगड़ा उथल-पुथल देखने को मिलता रहता है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने अपने हिस्से की चिंता व्यक्त की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026