---Advertisement---

Rahul Gandhi की सरकार को नसीहत! LPG शॉर्टेज और ईंधन संकट के बीच PM मोदी पर बिफरे, बोले ‘कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति..’

Rahul Gandhi ने देश में एलपीजी शॉर्टेज और कथित ईंधन संकट को लेकर केन्द्र सरकार को नसीहत दी है। राहुल गांधी ने सीधे तौर पर पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2026 3:47 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच संसद भवन में भी अफरा-तफरी मची है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज एलपीजी शॉर्टेज और कथित ईंधन संकट का जिक्र करते हुए केन्द्र सरकार को नसीहत दी है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है।

इसके साथ ही उन्होंने भारत की विदेश नीति की आलोचना भी की है। नेता प्रतिपक्ष ने इस उथल-पुथल के लिए देश की विदेश नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे कमजोर और दिशाहीन बताया है। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यदि सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो ये संकट भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे।

एलपीजी शॉर्टेज के बीच केन्द्र सरकार को Rahul Gandhi की नसीहत!

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एलपीजी शॉर्टेज और कथित ईंधन संकट के बीच केन्द्र सरकार को नसीहत दी है।

राहुल गांधी ने आज संसद की कार्यवाही के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि “दुनिया तेजी से बदल रही है। संकट हमारे दरवाजे पर है। अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीजल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे। सच्चाई साफ है – Compromised PM Modi ji ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा से समझौता कर दिया है।”

विदेश नीति पर करारा प्रहार बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि “कमजोर और दिशाहीन विदेश नीति ने देश को इस खतरनाक स्थिति में ला खड़ा किया है। अब समय है सच बताने का और देश को तैयार करने का। वरना इसकी कीमत भारत के आम लोग चुकाएंगे।” राहुल गांधी की ये तल्ख प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

सड़क से संसद तक तेज हुआ विरोध!

एलपीजी की किल्लत और कथित ईंधन संकट से देश में हाहाकार की स्थिति है। इसको लेकर विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस सड़क से संसद तक आवाज बुलंद कर रही है। बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेसी सांसदों ने एलपीजी शॉर्टेज को लेकर केन्द्र सरकार का विरोध किया है।

संसद से इतर सड़क पर भी ये विरोध देखने को मिल रहा है। कई प्रमुख शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता एलपीजी किल्लत के बीच सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इधर सरकार भी एक्शन मोड में है और लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। सरकार का कहना है कि जल्द ही स्थिति नियंत्रित कर लोगों को राहत देने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026