---Advertisement---

Railway DA Hike: दिवाली से पहले रेलवे के कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान, जानें बोनस का स्टेटस

Railway DA Hike: रेलवे बोर्ड ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता को 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है, जो एक जुलाई, 2023 से प्रभावी माना जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 24, 2023 12:51 अपराह्न

Railway DA Hike
Follow Us
---Advertisement---

Railway DA Hike: दशहरा और दिवाली के अवसर पर, रेलवे बोर्ड ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। बोर्ड ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसे बढ़ोतरी के बाद अब DA 42 प्रतिशत से 46 प्रतिशत हो गया। इन दरों को 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। 23 अक्टूबर 2023 को रेलवे बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑल इंडिया रेलवे एंड प्रोडक्शन यूनिट्स के जनरल मैनेजर और मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों ने फैसला किया है कि डीए अब 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 हो जाएगा।

अगले महीने के वेतन में होगा भुगतान

अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि महंगाई भत्ते के साथ-साथ एरियर का भी भुगतान किया जाएगा, जो कर्मचारियों को जुलाई 2023 से दिया जाएगा। इस एरियर का भुगतान अगले महीने के वेतन के साथ किया जाएगा। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों का डीए वेतन वृद्धि जुलाई 2023 से लंबित है। ऐसे में इसे पाना कर्मचारियों का अधिकार है। अब मजदूरों को उनका हक मिलेगा।

रेलवे यूनियनों ने किया फैसले का स्वागत

PTI की खबर के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बाद रेलवे यूनियनों ने इस फैसले का स्वागत किया है। फैसले के बाद बोलते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन के महासचिव श्री राघवैया ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से महंगाई दर के आधार पर लिया जाएगा। इस फैसले का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि महंगाई का असर कर्मचारियों पर न पड़े।

केंद्र पहले ही कर चुकी है बोनस का ऐलान

रेलवे बोर्ड के डीए बढ़ाने के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने ग्रुप सी अधिकारियों और ग्रुप बी के गैर-गैजेट अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की थी। केंद्र सरकार ने इस बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये तय की है। कैबिनेट ने इस बोनस के लिए 15,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026