Rain Alert 1 June 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक रुख अपना लिया है। 1 जून 2026 को जारी ताजा वेदर अपडेट के अनुसार बिहार, झारखंड और हिमालयी व पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का गंभीर खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति अगले कुछ घंटों से लेकर पूरे दिन तक बनी रह सकती है। प्रशासन ने चारधाम वाले श्रद्धालुओं के लिए भई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट
बिहार और झारखंड में बदला मौसम का मिजाज
बिहार और झारखंड में अचानक मौसम तेजी से बदल सकता है। कई जिलों में काले बादल छाने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से खुले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया जा रहा है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कई जगहों पर तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, जिससे यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। बिहार की बात करें तो विभाग ने छपरा, सीवान, भागलपुर, गया, सासाराम, आरा, बक्सर, समेत कई जगहों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
पहाड़ी इलाकों में विभाग का अलर्ट
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच मौसम का भी मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। विभाग के मुताबिक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और ऊंचे स्थानों पर रुकना खतरे से खाली नहीं है। वहीं विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं को अलर्ट कर रहा है।
बरतें ये सावधानियां
सावधानियां जो जरूर अपनाएं
इस खतरनाक मौसम में कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी है –
- आंधी-बारिश के समय घर के अंदर रहें।
- मोबाइल चार्जिंग और बिजली उपकरण सावधानी से उपयोग करें।
- पेड़ों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें।
- मौसम अपडेट लगातार देखते रहें।
- पहाड़ी यात्रा फिलहाल टाल दें।






