Rain Alert 1 March 2026: होली का त्योहार आने में महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। पूरे देश में अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम के पुर्वानुमान ने कई राज्यों की चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि कई जगहों पर होली के दिन बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 04-06 मार्च, 2026 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। चलिए आपको बताते है कि होली से पहले देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
इन राज्यों में आसमानी आफत का कहर
आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 16 और 17 फरवरी को और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में 17 और 18 फरवरी को गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को, मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी को छिटपुट वर्षा की संभावना है और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16-18 फरवरी के दौरान गरज और बिजली (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ वर्षा की संभावना है।
होली से पहले दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट – Rain Alert 1 March 2026
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दोपहर के वक्त तेज गर्मी का एहसास हो रहा है, जिसने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक 1 मार्च 2026 को कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, प्रगति मैदान, राजघाट, सफदरजंग समेत कई जगहों पर तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 4 से 6 मार्च, 2026 के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
यूपी, बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
यूपी-दिल्ली के साथ-साथ बिहार में भी गर्मी का सितम सताने लगा है। दिन के साथ-साथ रात में आलम ये है कि पंखा चलाने की जरूरत पड़ रही है। विभाग ने बेगूसराय, सासाराम, छपरा, भागलपुर समेत कई जगहों पर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश ठंड का असर कम हो गया है और अब तेज गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।






