---Advertisement---

Rain Alert 1 September 2026: किन 20 शहरों पर प्राकृतिक प्रलय का है भयंकर प्रकोप, जाने कहां होंगे वज्रपात तो कहां बाढ़ और भूस्खलन से मचेगा हाहाकार

Rain Alert 1 September 2026: किन शहरों में छाए रहने वाले हैं बादल और कहां बारिश की वजह से तबाही देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं आपके शहर में खतरे की कौन सी घंटी बजने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2026 6:06 अपराह्न

Rain Alert 1 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 1 September 2026: सितंबर की शुरुआत होने के साथ ही मानसून अपने उग्र अवतार पर है और ऐसे में कई शहरों के लिए मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया। कुछ शहरों को येलो अलर्ट तो कुछ और रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक में मौसम का हाल बदलने वाला है। झमाझम बारिश के साथ-साथ आंधी, तूफान और वज्रपात की संभावना बताई गई है। आपके शहर में मौसम किस तरफ करवट लेने के लिए तैयार है आइए जानते हैं।

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का हाल

दिल्ली में रेन अलर्ट 1 सितंबर 2026 की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक अचानक गर्मी से राहत मिलने की खबर है। जहां बताया जा रहा है कि हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दोपहर के बाद गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

यूपी के लिए जानें Rain Alert 1 September 2026

उत्तर प्रदेश में बारिश की स्थिति को लेकर अगर बात करें तो भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर जैसे पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में जानें बारिश की स्थिति

बिहार-झारखंड में भी मौसम का असर काफी खतरनाक देखने को मिलने वाला है। जहां ज्यादातर जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है तो वहीं झारखंड में तेज बारिश का खतरा बताया गया है।

किन शहरों में क्या है रेन अलर्ट 1 सितंबर 2026

इसके साथ ही उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और उडीसा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भी झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना नजर आ रही है। इस दौरान जहां तक हो सके खुद को सतर्क रखना जरूरी है। मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन का खतरा बताया गया है तो हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में बारिश और गरज के साथ आंधी की संभावना है। वहीं पंजाब में बारिश की संभावना काफी कम है। हल्की बौछारे पड़ सकती है तो वही हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

खतरे के निशान पर हैं ये 20 राज्य

यूपी, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026