---Advertisement---

Rain Alert 10 May 2026: अगले 24 घंटे उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आसमानी आफत का रेड अलर्ट, तो कई जगहों पर तूफान से मचेगा हाहाकार, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 10 May 2026: देशभर में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 9, 2026 6:35 अपराह्न

Rain Alert 10 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 10 May 2026: देशभर में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर तो स्थिति काफी चिंताजनक हुई है, जो एक चर्चा का विषय है। बता दें कि विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पहाड़ों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार जारी है। विभाग ने  श्रद्धालुओं को सतर्क रहने के लिए कहा है। बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बारिश, बर्फबारी से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं विभाग ने एक बार फिर भूस्खलन और बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड समेत इन राज्यों में आसमानी आफत का दिखेगा कहर

पहाड़ों पर लगातार मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। विभाग ने कल के लिए तेज बारिश, आंधी, तूफान, भूस्खलन और बादल फटने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का कहर दिखने वाला है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश  में 11 से 14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है।

वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 14 मई के दौरान तथा उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई के दौरान छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। 10 से 15 मई के दौरान बिहार, झारखंड और अन्य क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज – Rain Alert 10 May 2026

विभाग के मुताबिक 10 से 15 मई के दौरान असम और मेघालय में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। 10 से 15 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी यही स्थिति रहेगी।

और 11 से 15 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। 12 से 15 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 11 से 15 मई के दौरान असम और मेघालय में, और 13 से 15 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है; 14 और 15 मई को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 8 June 2026

जून 7, 2026

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

कल का मौसम 8 June 2026

जून 7, 2026

Delhi News

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026