Rain Alert 11 May 2026: देशभर में मौसम ने अचानक खतरनाक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 11 मई 2026 को पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और तेज तूफान का खतरा बना हुआ है, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, जिसे देखते हुए प्रशासन लगातार अलर्ट जारी कर रहा है।
उत्तराखंड में भूस्खलन और भारी बारिश का खतरा
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पहाड़ी इलाकों में अचानक चट्टान गिरने और सड़कें बंद होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।
हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम – Rain Alert 11 May 2026
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। शिमला, मनाली, कुल्लू और चंबा समेत पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। भूस्खलन और पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले 24 घंटे मौसम काफी खराब रह सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अलग-अलग स्थानों पर 11-14 मई 2026 के दौरान गरज-चमक, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख में 11 और 12 मई को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
दिल्ली-एनलीआर में कैसे रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली-एनसीआऱ में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम अचानक बदल सकता है। कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।





