Rain Alert 13 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! बिहार-यूपी में बरिश, वज्रपात, ओलावृष्टि का अलर्ट, तो इन राज्यों में मचेगा हाहाकार. बाहर निकलने से पहले पढ़े वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 13 July 2026: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Rain Alert 13 July 2026

फाइल फोटो

Rain Alert 13 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खुले स्थानों पर काम कर रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने आरा, पटना, भागलपुर, छपरा, बक्सर, हाजीपुर, समस्तीपुर, बोधगया समेत कई जगहों पर तेज बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम रहेगा बिगड़ा

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जिलों में वज्रपात और स्थानीय स्तर पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। बारिश के कारण शहरी इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हो सकता है। अगर जिलों की बात करें तो अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर समेत कई जगहों पर  अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भी बारिश का असर

बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और तेज बहाव वाले नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

Exit mobile version