---Advertisement---

Rain Alert 17 August 2026: 19 राज्यों पर गहराया प्रलय का आतंक! ओले गिरने के साथ डरा सकती है तूफानी हवा, संभल जाएं बिहार-यूपी और दिल्ली के लोग

Rain Alert 17 August 2026: देश के 19 राज्यों में बारिश की वजह से अफरातफरी मच सकती है और कहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जानिए आपके शहर में मौसम का रुख कैसा रहने वाला है तो कहां मुसीबत पीछा छोड़ने के लिए नहीं तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2026 5:37 अपराह्न

Rain Alert 17 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 17 August 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का खौफ बरकरार है और ऐसे में आईएमडी की तरफ से हर दिन जानकारी दी जा रही है जहां दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तक अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस सब के बीच आखिर रेन अलर्ट 17 अगस्त 2026 में आपके यहां स्थिति क्या रहने वाली है। किन शहरों के लिए खतरे की घंटी बता दी गई है। बाहर निकलने से पहले आइए जानते हैं आपके लिए आईएमडी की तरफ से क्या बताया गया है और आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

जानिए किन 19 राज्यों में बारिश से प्रलय

रेन अलर्ट 17 अगस्त 2026 में 19 राज्यों के लिए खतरा बताया गया है जहां उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, मध्य प्रदेश, असम, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का नाम बताया गया है जहां कुछ राज्यों में ओले गिरने के साथ-साथ तेज रफ्तार से आंधी की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिल्ली में क्या है रेन अलर्ट

दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो 17 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में कहां है बारिश का खतरा

बात करें उत्तर प्रदेश की तो नोएडा से लेकर मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, गोंडा, गाजियाबाद सहित कई शहरों में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

बिहार और झारखंड में मौसम का हाल

इसके साथ ही बिहार में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी ज्यादातर जिलों के लिए जारी किया गया है जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। झारखंड के ज्यादातर जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain Alert 17 August 2026 में जानें बारिश की स्थिति

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक में मौसम का रंग रूप काफी अलग देखने को मिलेगा जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस होने के साथ-साथ बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026