---Advertisement---

Rain Alert 18 April 2026: कपाट खुलने से पहल उत्तराखंड में झमाझम बारिश, बर्फबारी से बढ़ेगी टेंशन, तो इन जगहों पर मचेगा हाहाकार, जानें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 18 April 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कई हिस्सों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 17, 2026 6:46 अपराह्न

Rain Alert 18 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 18 April 2026: उत्तराखंड में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कई हिस्सों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इससे यात्रियों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ गई है। विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि मैदानी इलाकों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जगहों पर विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत होने वाली है। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे, तो वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ का कपाट खोले जाएंगे। इसी बीच विभाग ने भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी समेत कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

रास्तों पर फिसलन बढ़ेगी। यात्रा मार्ग बाधित हो सकते हैं। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी। इसके अलावा 18 से 19 तारीख के दौरानजम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ व्यापक से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है और 18 से 19 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा की संभावना है।

इन इलाकों में हीटवेव का कहर जारी

मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 18 से 19 अप्रैल तक, ओडिशा में 17 से 20 अप्रैल तक, झारखंड में 19 से 21 अप्रैल तक, और मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना में 18 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों में 17 से 23 अप्रैल तक, गंगा के मैदानी इलाकों में 19 से 23 अप्रैल तक, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में 18 से 21 अप्रैल तक, और केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 17 से 19 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और 19 से 21 अप्रैल के दौरान इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026