Rain Alert 18 March 2026: देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 18 मार्च 2026 के लिए गंभीर चेतावनी जारी करते हुए भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट दिया है। अनुमान है कि इस खराब मौसम की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोनों राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट कहा रहना वाला है?
पहाड़ों पर मचेगा मौत का तांडव
18 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ-साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 से 20 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जिसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। 20 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और उत्तराखंड में तथा 19 और 20 मार्च को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की प्रबल संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 तारीख को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 तारीख को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
इन इलाकों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 17 से 19 मार्च के दौरान, गुजरात राज्य में 18 और 19 मार्च को, तथा कोंकण और गोवा में 18 और 19 मार्च को गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
इसके बाद के तीन दिनों में 5-7 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी और उसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 4 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।






