---Advertisement---

Rain Alert 2 April 2026: उत्तराखंड समेत इन जगहों आंधी, तूफान से तबाह हो जाएंगी कई जिंदगियां! तो उत्तर प्रदेश में तबाही का खतरा, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 2 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। जिसने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 1, 2026 7:09 अपराह्न

Rain Alert 2 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 2 April 2026: पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने कल के लिए 10 से अधिक राज्यों में भीषण बारिश, तूफान, ओलावृष्टि और ठनका का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आकाशीय बिजली को लेकर विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने जानकारी दिया है कि दामिनी एप को डाउनलोड कर लें ताकि 40 मिनट पहले अलर्ट मिल जाए की कहा बिजली गिरने वाली है। चलिए आपको बताते है कि देशभर का वेदर रिपोर्ट कैसे रहने वाला है?

उत्तराखंड समेत इन जगहों पर आसमानी आफत से तबाही

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, में 2, 3 अप्रैल से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है।

अगर उत्तराखंड में कल की बात करें तो विभाग ने रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, ओली, चंबा, चोपटा, देवप्रयाग, जोसीमठ, काशीपुर, केदारनाथ, मसूरी, नैनीताल, टेहरी में अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 3 तारीख को, हिमाचल प्रदेश में 3 और उत्तराखंड में 4 तारीख को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 2 अप्रैल 2026 को राज्य के कई जिलों में तेज बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

विभाग के मुताबिक 2 अप्रैल को असम और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 2 और 5 अप्रैल को, असम और मेघालय में 2-5 अप्रैल के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 1, 2026

कल का मौसम 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026

Pakistan Fuel Crisis

अप्रैल 1, 2026

Namo Bharat Train

अप्रैल 1, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 1, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 1, 2026