Rain Alert 21 July 2026: क्या होने वाला है आपके शहर में मौसम की स्थिति और कहां बारिश का दौर जारी रहने वाला है। कहां तूफान का खतरा है तो कहां आंधी कहर बरपाने के लिए तैयार है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से किन शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, बिहार, झारखंड के लिए क्या बताया गया है। आइए जानते हैं रेन अलर्ट 21 जुलाई 2026 में आपके शहर का मौसम क्या रहने वाला है जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
रेन अलर्ट में आईएमडी ने क्या कहा
अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियां बने रहने की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा असम एवं मेघालय, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है। इसके साथ ही रेन अलर्ट 21 जुलाई 2026 में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य भारत एवं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा गतिविधियों के कमजोर बने रहने की आशंका है।
दिल्ली में क्या है बारिश का हाल
दिल्ली में मौसम के हाल की बात करें तो रेन अलर्ट 21 जुलाई 2026 में कहा गया है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर के बीच हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बादल छाए रहेंगे तो वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी किया गया है। गाजियाबाद से लेकर नोएडा तक में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। वहीं बिहार में मौसम का तीखा prahaar ghar देखने को मिलने वाला है जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की वारदात भी हो सकती है.
जम्मू कश्मीर में क्या है बारिश का आलम
20-26 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कना और तेज़ हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बताई जा रही है।
Rain Alert 21 July 2026 में इन शहरों में खतरा
पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब के साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र, केरल तक बारिश का अलर्ट बताया गया है। आईएमडी की तरफ से राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक खतरे की घंटी है। इस दौरान तेज हवाएं से लेकर बारिश, आंधी तूफान देखा जा सकता है। उत्तराखंड से लेकर राजस्थान तक में भयावह आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है।







