---Advertisement---

Rain Alert 25 June 2026: दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान की आशंका, तो बिहार, झारखंड में आकाशीय बिजली का मंडराया खतरा, जानें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 25 June 2026: जैसे-जैसे जून का महीना खत्म हो रहा है। धीरे-धीरे मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से बदल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 24, 2026 6:31 अपराह्न

Rain Alert 25 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 25 June 2026: जैसे-जैसे जून का महीना खत्म हो रहा है। धीरे-धीरे मौसम का मिजाज भी पूरी तरह से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में तो आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि जिस हिसाब से आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया, वैसी बारिश देखने को मिल नहीं रही है।

वहीं अगर मानसून की बात करें तो जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून राजधानी में दस्तक दे सकता है। वहीं अगर बिहार-झारखंड की बात करें तो विभाग की तरफ से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि हर साल बारिश में जान माल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

दिल्ली में झमाझम बारिश, तूफान की आशंका – Rain Alert 25 June 2026

मौसम विभाग की बात करें तो दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों के लिए विभाग ने तेज बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राजघाट, लोधी रोड, सफदरजंग, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, पालम,

चांदनी चौक, पीतमपुरा, पूसा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी, बिजली चमकना और ज़मीन पर 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है।

इसके अलावा अगर एनसीआर की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक होने की उम्मीद है। हालांकि मानसून की बात करें तो दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकता है।

बिहार में आकाशीय बिजली का मंडराया खतरा

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

पिछले कुछ दिनों में बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर और हजारीबाग समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

सितम्बर 28, 2026

Rashifal 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

Rajasthan Viral Video

सितम्बर 28, 2026

Rain Alert 29 September 2026

सितम्बर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 28, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 28, 2026