---Advertisement---

Rain Alert 27 August 2026: 26 राज्यों में बारिश के साथ मचेगी तबाही! आंधी-तूफान का डबल अटैक, देखें कहां दिखेगा प्रलय का मंजर

Rain Alert 27 August 2026: 26 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से सावधान रहने के लिए कहा गया है लेकिन आपके शहर में कैसा रहने वाला है हाल, आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 26, 2026 5:52 अपराह्न

Rain Alert 27 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 27 August 2026: मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और ऐसे में देश के अलग-अलग कोने में जबरदस्त बारिश और तूफान का दौर जारी है। वहीं इस सबके बीच आपके शहर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है और दिल्ली से लेकर पंजाब, यूपी तक किन शहरों में बारिश का खतरा बताया गया है। जहां एक तरफ अगस्त अपने अंतिम पड़ाव पर है । कोई सबके बीच ब्रायन अलर्ट 27 अगस्त 2026 आखिर किन शहरों में बारिश का खतरा बताया गया है। कहां मौसम सुहाना होने वाला है आइए जानते हैं आईएमडी की तरफ से क्या कहा गया है।

किन 26 राज्यों में दिख सकता है बारिश का रौद्र हाल

रेन अलर्ट 27 अगस्त 2026 में 26 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का खतरा बताया गया है जिसमें दिल्ली का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, केरल, तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, तेलंगाना और सिक्किम जैसे राज्यों में भी खतरा बताया गया है.

दिल्ली में क्या है Rain Alert 27 August 2026

दिल्ली में अगर मौसम के हाल की बात करें तो एक बार फिर आंधी और बारिश का खतरा जारी किया गया है। आईएमडी की तरफ से बताया गया कि इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी से लेकर बिहार में कहां होगी बारिश

गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा से लेकर मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर सहित वाराणसी में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है इसके साथ ही अगर बिहार के मौसम की बात करें तो 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा देखने को मिल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। झारखंड में भी आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब में जानें बारिश का हाल

इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लिए अगर आप घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आंधी तूफान का खतरा बताया गया है। इसकी साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन और पानी जमाव की समस्या में देखने को मिल सकती है। भारी बारिश से जल जीवन अस्त्र व्यस्त रहने वाला है। वहीं पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

DK Shivakumar

अगस्त 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 26, 2026

Jhansi Viral Video

अगस्त 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 26, 2026