---Advertisement---

कल का मौसम 27 August 2026: बिहार समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तो केदारनाथ में आईएमडी का अलर्ट देख घबराए श्रद्धालु, देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 27 August 2026: आईएमडी ने 27 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2026 5:27 अपराह्न

कल का मौसम 27 August 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव बना हुआ है। आईएमडी ने 27 अगस्त को भी कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 25 से 31 अगस्त के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के अलग-अलग दौर देखने को मिल सकते हैं। बिहार, यूपी में बारिश के साथ-साथ बाढ़ का खतरा तेजी से मंडराया रहा है जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट कैसा रहने वाला है?

बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मानसून की सक्रियता के कारण निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के स्थानीय अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में रक्षाबंधन पर बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में 27 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अगस्त को भी हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक विभाग ने पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चांदनी चौक, पीतमपुरा, कुतुब मीनार, राजघाट, लोधी रोड़, नरेला, पालम, सफदरजंग समेत कई जगहों पर आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरूग्राम, हरियाणा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उत्तराखंड में भी मौसम रहेगा चुनौतीपूर्ण

उत्तराखंड में 27 अगस्त को बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD के चारधाम पूर्वानुमान में भी 27 अगस्त के लिए उत्तराखंड में बादल छाए रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना बताई गई है।

पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यात्रियों और श्रद्धालुओं को स्थानीय प्रशासन तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार ही यात्रा करने की सलाह दी जाती है। विभाग ने रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री समेत कई इलाकों पर तेज बारिश, तूफान और भूस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया है।

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु रहें सतर्क

केदारनाथ यात्रा पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट पर केदारनाथ समेत चारधाम यात्रा के लिए अलग से मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी उपलब्ध कराई जाती है।

ऐसे में केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले मौसम की ताजा स्थिति जरूर जांचनी चाहिए। भारी बारिश के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से रास्तों की स्थिति और यात्रा को लेकर जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026

Punjab News

सितम्बर 7, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026