---Advertisement---

Rain Alert 29 June 2026: दिल्ली में अगले 48 घंटे दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, तो पंजाब, हरियाणा में ओलावृष्टि और तूफान की आशंका, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 29 June 2026: अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2026 6:20 अपराह्न

Rain Alert 29 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 29 June 2026: देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग  के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून 2026 और इसके बाद के 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बता दें कि कई जगहों पर मानसून ने दस्तक दे दिया है। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार उतनी बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वोतर में बहुत तेज बारिश का अलर्ट है। जिसने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है।

दिल्ली में अगले 48 घंटे तक मचेगा मौत का तांडव – Rain Alert 29 June 2026

आईएमडी के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

इससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि खराब मौसम के दौरान ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें कि दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों के लिए विभाग ने तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है।

पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रह सकता है। किसानों को मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। 28 जून से 3 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक में; और 29 जून से 3 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज़ सतही हवाएँ चलने की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026