---Advertisement---

Rain Alert 3 May 2026: सावधान! हरियाणा, राजस्थान में भयंकर तूफान के आहट से सहमे लोग, चेक करें बिहार, यूपी की वेदर रिपोर्ट, जानें सबकुछ

Rain Alert 3 May 2026: हरियाणा और राजस्थान में तेज तूफान की चेतावनी, जबकि बिहार और यूपी में मौसम का बड़ा अपडेट

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 2, 2026 6:35 अपराह्न

Rain Alert 3 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 3 May 2026: देशभर में मौसम की आंख मिचौली जारी है। कुछ दिन पहले गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल रहा था। यहां तक की तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका था। हालांकि मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका है। कई जगहों पर तेज बारिश से मौसम खुशनुमा तो हो गया है, लेकिन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यवस्त हो गया है।

बिहार, यूपी में तो आसमानी आफत के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बार फिर विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान सतर्क रहने के लिए भी कहा है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

हरियाणा, पंजाब में मौसम का दिखेगा तांडव

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और हरियाणा के करनाल, अंबाला, पंचकूला जैसे क्षेत्रों में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। यहां आंधी और बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

वहीं बारिश वाले इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके विभाग ने सावधानी बरतनें की सलाह दी है, जिसमे किसान फसल कटाई और भंडारण में सावधानी बरतें, तेज हवा और बारिश के दौरान खुले में जाने से बचें, वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खासकर आंधी के दौरान सावधानी बरतनें के लिए कहा है। अगर राजस्थान की बात करें तो विभाग ने कई इलाकों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

बिहार-यूपी में मौसम का अलर्ट

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने गंभीर स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद और रोहतास जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार मेघ गर्जन, वज्रपात (ठनका), तेज हवा और मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं अगर यूपी की बात करें तो विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बताते चले कि हाल ही में आसमानी आफत से कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विभाग ने एक बार फिर कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान खासकर किसानों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026