---Advertisement---

कल का मौसम 1 May 2026: सावधान! दिल्ली समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि, तूफान से मचेगा हाहाकार, तो बिहार, यूपी में होगा मौत का तांडव, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 1 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, और अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 30, 2026 6:36 अपराह्न

कल का मौसम 1 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 1 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आज तो राजधानी दिल्ली-एनसीआर इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। मानो बर्फ गिर रही हो। वहीं विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। यूपी, बिहार में तो मानो मौसम का तांडव शुरू हो चुका है। कुदरत का कहर इस कदर था कि कई शादी विवाह अच्छे से संपन्न नहीं हो सके, कुदरती कहर के कारण चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 1 May 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत कई जगहों पर विभाग का अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले 24–48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी अहम माने जा रहे हैं। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, जहांगीरपुरी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज आंधी, बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा एनसीआर में भी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

बिहार यूपी में मौसम का तांडव जारी – कल का मौसम 1 May 2026

उत्तर बिहार में बीती रात भयंकर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जिसके बाद शादी वाले घरों में मजा किरकिरा हो गया। पंडाल, टेंट, सजावट और मरवा सब उड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-पानी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 घंटों में दक्षिणी बिहार के कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश से मौसम सामान्य बना रहेगा। विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अयोध्या, लखनऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज तूफान, आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 May 2026

अप्रैल 30, 2026

Punjab News

अप्रैल 30, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 30, 2026

Noida International Airport

अप्रैल 30, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 30, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 30, 2026