---Advertisement---

Rain Alert 30 July 2026: उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भूस्खलन के साथ तूफान का मंडराया खतरा, यात्रा से पहले चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 30 July 2026: अगर आप भी पहाड़ों पर यात्रा करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 6:21 अपराह्न

Rain Alert 30 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 30 July 2026: अगर आप भी पहाड़ों पर यात्रा करने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि पहाड़ों पर स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। उत्तराखंड में तो चारधाम यात्रा पर 2 दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में मामला ठीक नहीं लग रहा है।

यूपी-बिहार में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में तो आईएमडी ने झमाझम बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट।

उत्तराखंड में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

उत्तराखंड में तो लगातार मौसम खराब होता जा रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है। बता दें कि बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। हालांकि यात्रा बंद होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच प्रशासन ने आने वाले कुछ दिनों के लिए स्थानीय लोगों को श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगल कल के वेदर रिपोर्ट की बात करें तो यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमौली समेत कई जगहों पर तेज बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जम्मू कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही

बीते कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। जम्मू कश्मीर में लगातार बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। जिसी वजह से जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर की बात करें तो बालटाल, बनिहाल, गुलमर्ग, कुपवाड़ा, पहलगाम समेत कई जगहों पर तेज तूफान के साथ भूस्खलन और बादल फटने की आशंका जाहिर की गई है। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा को लेकर भी प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों को सतर्कता बरतनें की सलाह दी गई है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

अगस्त 18, 2026

Punjab News

अगस्त 18, 2026

Rashifal 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

कल का मौसम 19 August 2026

अगस्त 18, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 18, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 18, 2026