---Advertisement---

कल का मौसम 29 July 2026: मूसलाधार बारिश से डूबी दिल्ली, इन जगहों पर आसमानी आफत, तूफान से मचेगा हाहाकार, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 29 July 2026: देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून ने बारिश की रफ्तार तेज कर दी है। जिसने लोगों को टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 28, 2026 5:41 अपराह्न

कल का मौसम 29 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 July 2026: देश के कई हिस्सों में सक्रिय मानसून ने बारिश की रफ्तार तेज कर दी है। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है। यह आफत यही रूकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके अलावा पहाड़ों इलाकों भी चिंता बढ़ गई है। मालूम हो कि आईएमडी की तरफ से देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 29 July 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला है। कई जगहों पर तो जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। वहीं अब विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तेज बारिश, आंधी, तूफान का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने चांदनी चौक, पूसा, राजघाट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, राजघाट, पीतमपुरा, पूसा समेत कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

यूपी में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में लगभग सभी जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की बहुत ज़्यादा संभावना है। कई ज़िलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली मॉनसून की हवाओं के तेज़ होने और राज्य के ऊपर बन रहे मौसम के सिस्टम की वजह से मॉनसून की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। नतीजतन, आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। विभाग ने अयोध्या, प्रयागराज, बनारस, बलिया, देवरिया समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026