Rain Alert 30 June 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 30 जून 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों, खासकर किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का दिखेगा आतंक
दिल्ली में बीते कुछ दिनों से उमस ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। आलम यह है कि खड़े-खड़े पसीने छूट रहे है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, राजघाट, चांदनी चौक, लोधी रोड, पालम, पीतमपुरा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो यह भी आंधी तूफान की आशंका जताई जा रही है।
बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचें और बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें।
इन राज्यों में भी रहेगा बारिश का असर
दिल्ली और बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी हल्की से भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।






