---Advertisement---

Rain Alert 4 July 2026: बिहार, यूपी में तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट, तो पूर्वोतर में मंडराया बाढ़ का खतरा, चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 4 July 2026: बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 3, 2026 6:35 अपराह्न

Rain Alert 4 July 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 4 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आईएमडी के अनुसार, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। वहीं, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते असम समेत पूर्वोत्तर के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी गहरा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

बिहार में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

खराब मौसम के दौरान खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वोतर में मंडराया बाढ़ का खतरा

विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

उत्ताखंड में मंडराया मौत का तांडव

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, तेज हवा और बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और यातायात में बाधा आने की आशंका भी है। झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026