---Advertisement---

कल का मौसम 29 June 2026: उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक, भयंकर बारिश, भूस्खलन से मचेगा मौत का तांडव, देखें बिहार का आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 29 June 2026: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 28, 2026 5:11 अपराह्न

कल का मौसम 29 June 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 29 June 2026: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड से लेकर पूर्वोतर के कई राज्यों में आसमानी आफत आने वाली है। जिससे जान माल का जबरदस्त नुकसान हो सकता है। पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर के पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है। विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने अत्यधिक से बहुत अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इसका असर बिहार समेत कई मैदानी इलाकों को देखने को मिल सकता है। चलिए आपको बताते है कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

सिक्किम, अरूणाचल समेत कई जगहों पर मचेगा मौत का तांडव

मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में भी अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना है। पहाड़ी ढलानों पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है।

साथ ही, 28 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 28 जून, 2026 को असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही इस दौरान भूस्खलन का भी खतरा भी बढ़ गया है। जिसकी वजह से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में विभाग का अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल सहित कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। लगातार वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। जिसके देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं इस लेकर तैयारियां भी जारी है।

बिहार में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

आईएमडी के अनुसार बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधुबनी और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

इसके साथ ही त्तर प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। किसानों और यात्रियों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने को कहा गया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026