---Advertisement---

Rain Alert 4 May 2026: उत्तराखंड, हिमाचल में भूस्खलन, तूफान से मचेगा हाहाकार, तो इन जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी से सहमे लोग, देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 4 May 2026: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमानी आफत ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। विभाग ने लोगों सतर्क रहने के लिए कहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2026 5:21 अपराह्न

Rain Alert 4 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 4 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से गरमा गया है। विभाग ने लोगों सतर्क रहने के लिए कहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमानी आफत ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार में अलर्ट जारी कर दिया है। मालूम हो कि आसमानी आफत के कारण बिहार और यूपी में तो कई लोगों की जान चली गई है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है। बताते चले की उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा जा रही है। वहीं प्रशासन की तरफ से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसके अलावा कई राज्यों में विभाग का अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड, हिमाचल में आसमानी आफत का कहर

विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 4 से 5 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 4 से 7 मई के दौरान और उत्तराखंड में 4 से 8 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है। अगर उत्तराखंड की बात करें तो विभाग ने यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ, समेत कई जगहों पर तेज बारिश, बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर हिमाचल की बात करें तो मंडी, कुल्लु, मनाली समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा में कैसा रहेगा मौसा का हाल?

4 से 6 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है। 4 से 7 मई के दौरान उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है।

3 और 5 से 7 मई के दौरान राजस्थान में भी यही स्थिति रहेगी। 4 मई को राजस्थान में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) की संभावना है। 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी यही स्थिति रहेगी। अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने) की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 June 2026

जून 24, 2026

कल का मौसम 25 June 2026

जून 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 24, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 24, 2026

Anurag Dhanda

जून 24, 2026

Ketan Murder Case

जून 24, 2026