---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में खत्म हुई विधानसभा चुनाव की वोटिंग, इस बार इतने फीसदी हुआ मतदान

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का हुआ मतदान, Evm बंद होने तक 68. 24 फीसदी पड़ा वोट

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 25, 2023 7:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आज सभी राजनीतिक दलों की अग्नि परीक्षा हुई। बता दें कि राज्य में 200 विधानसभा सीटों में से करीब 199 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ है। जिसके बाद सभी दिग्गज नेताओं की किस्मत अब मतदान के पिटारे में बंद हो गई है।

EVM बंद होने तक हुआ 68. 24 फीसदी मतदान

बता दें कि राजस्थान में हुए मतदान की शुरुआत सुबह 7:00 बजे से हुई थी। जोकि आज शाम करीब 6:00 बजे तक चली है। रिपोर्ट्स की माने तो राजस्थान में EVM बंद होने तक करीब 68. 24 फीसदी मतदान हुआ है, यानी की जनता ने इस लोक पर्व के त्यौहार को खूब धूमधाम से मनाया है। सभी ने अपने मत का इस्तेमाल किया है।

राजस्थान में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच हो रहा है। जहां एक तरफ कांग्रेस फिर से सत्ता पर विराजित होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तो वहीं बीजेपी कांग्रेस की सीटों को छीनकर अपने नाम करना चाहती है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों का यह महा मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है।

सीएम गहलोत ने कहा हमें जनता से प्यार मिला है

राजस्थान में मनाए गए इस महापर्व के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद प्यार और विश्वास भरपूर मिला है। हम चुनाव जीतेंगे और राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इस बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत ने कहा कि जब भी अशोक गहलोत की सरकार बनी है। उनकी सभी नीतियां लोगों तक पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को विश्वास है की नीतियां उन तक पहुंचेंगे और यह झूठ नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026