---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी फ्री मोबाइल फोन, इस योजना के तहत खाते में आएंगे पैसे

Rajasthan News: राजस्थान सरकार जल्द ही महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन का तोहफा देने जा रही है। सरकार ने इसके लिए एक नया प्लान बनाया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 10, 2023 10:28 पूर्वाह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान सरकार जल्द ही प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन का तोहफा देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने नया प्लान तैयार किया है। दरअसल, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन देने का वादा किया था। जिसके तहत पहले मोबाइन फोन के लिए टेंडर निकाले जाने थे। लेकिन, अब सरकार ने अपना प्लान बदल दिया है। अब सरकार सीधे महिलाओं के खाने में इन मोबाइल फोन की राशि जमा करेगी।

बैंक अकाउंट में आएगी मोबाइल फोन की राशि

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में सरकार के इस नए प्लान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीधे महिलाओं के खाते या बैंक अकाउंट में मोबाइल फोन की राशि जमा करेगी। जिससे महिलाएं अपनी पसंद का फोन खरिद सकेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री सीकर के खंडेला स्थित दुल्हेपुरा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘महंगाई राहत शिविर’ और ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: UP Traffic Challan: लाखों वाहन चालकों को योगी सरकार की बड़ी राहत, निरस्त किए 5 साल पुराने चालान

तीन चरणों में महिलाओं को मिलेंगे फोन

सरकार की इस योजना के तहत 1.33 करोड़ महिलाओं को तीन चरणों में फ्री मोबाइल फोन मिलेंगे। सरकार ने प्रदेश की करोड़ों महिलाओं ने पहले ही इस बात का वादा किया हुआ है। इस योजना के तहत पहला चरण रक्षाबंधन को होगा, जहां प्रदेश की 40 लाख महिलाओं को फ्री मोबाइल फोन मिलेंगे।

फिर BJP पर बरसे गहलोत

इस दौरान CM अशोक गहलोत ने BJP पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP अच्छे स्तर की राजनीति नहीं कर रही है। जहां-जहां चुनाव आते हैं, वहां ED-CBI जैसी जांच एजेंसियों को भेज दिया जाता है। उन्होंने टारगेट की लिस्ट थमा दी जाती है, ताकि उन्हें परेशान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस सभी एजेंसियों निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: West Bengal Panchayat Election 2023: विपक्षी एकता के खातिर बंगाल में पीछे हटी AAP, अब नहीं लड़ेगी पंचायत चुनाव!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Jharkhand News

अगस्त 29, 2026