---Advertisement---

Rajasthan News: नागौर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कई पुलिसकर्मियों की हुई मौत, चुनावी रैली में लगी थी ड्यूटी

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, कई पुलिसकर्मियों की हुई मौत, चुनावी रैली में लगी थी ड्यूटी, जानें क्या है पूरा मामला

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 19, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां पर चुनावी मौसम में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। सभी पुलिसकर्मियों की चुनाव रैली में ड्यूटी लगी थी। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

सड़क हादसे का शिकार हुए जवान

सूचना मिलते ही मिलते ही पुलिसकर्मी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि यह सभी जवान चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी इनकी गाड़ी एक ट्रक में घुस गई, जिसकी वजह से बड़ा सड़क हादसा हो गया।

रिपोर्ट्स की माने तो यह सभी जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जा रहे थे। जहां पर उन्हें सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने थे। लेकिन वह बीच में ही हादसे के शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार यह हादसा कैसे हुआ।

पीएम की रैली के लिए लगी थी ड्यूटी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेखावाटी के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तारानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इसी जगह पर कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जनसभा को संबोधित किया था। यहां की सीट की बात करें तो तारानगर से नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस के नेता नरेंद्र बुडानिया में खड़ा मुकाबला है।

बता दें कि नागौर जिले में यह पहली बार नहीं हुआ है कि लोग हादसे का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी नागौर जिले में सितंबर के महीने में एक बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें अमरापुर गांव में एक निजी बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई थी। इस भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि करीब 28 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026