---Advertisement---

Amit Shah in Rajasthan: गृहमंत्री ने राजस्थान में फूंका चुनावी बिगुल, कांग्रेस और सीएम गहलोत पर जमकर साधा निशाना

गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान में कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर तंज कसते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर भी निशाना साधा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 15, 2023 11:29 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah in Rajasthan: आज गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस के गढ़ राजस्थान के जिला भरतपुर के दौरे पर थे। यहां उन्होंने भाजपा बूथ सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित किया। इस सम्मेलन में बीजेपी के 25000 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर और मुख्यमंत्री गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा । बातों ही बातों शाह पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर भी तंज कसते हुए दिखाई दिए।

राहुल गांधी और कांग्रेस साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने संबोधन में कहा कि कुछ समय पहले तक कांग्रेस के नेता बीजेपी पर निशाना साधते थे और कहते थे हम दो हमारे दो लेकिन आज इस पार्टी के पास विपक्ष का भी दर्जा नहीं है। बीजेपी के संगठन का विस्तार बड़े ही तीव्र गति से हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज घर – घर में बीजेपी का कार्यकर्ता मौजूद है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के इस यात्रा करने से क्या फायदा जब तीन राज्यों के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर जमकर कसा तंज

गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर भी तंज कसते हुए नजर आए। उन्होंने दोनों के बीच चल रहे इस विवाद को लेकर कहा कि सीएम गहलोत यहां से कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते। अब तो इन दोनों ही लोगों के कभी भी नंबर नही आने वाला है क्योंकि सरकार यहां बीजेपी की बनने वाली हैं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल राजस्थान के लोगों को लूटने का काम किया है। आजादी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है तो वह कोई और सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस की सरकार है।

ये भी पढ़ें: Delhi Free Electricity: ऊर्जा मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, आज से बंद हो जाएगी सब्सिडी वाली बिजली

गृह मंत्री अमित शाह का कार्यकर्ताओं से अपील

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि आप लोग पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते है तो बूथ स्तर पर और भी तेजी से काम करने की जरूरत है। वहीं 2024 से पहले 2023 में राजस्थान में बीजेपी को जिताना है उसके बाद पीएम मोदी के भी हाथों को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें: Amit Shah on Mamata Banerjee: ‘बंगाल को दीदी-भतीजे के संत्रास से मुक्ति दिलाने का एकमात्र रास्ता भाजपा’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026