---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में पुजारियों की नियुक्ति पर बवाल, ब्राह्मण समाज ने CM गहलोत के घेरा, लगाए ये आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के मंदिरों में गैर ब्राह्मणों की नियुक्ति को लेकर बवाल मच गया है। ब्राह्मण समाज ने सरकार के फैसले का विरोध किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 1:46 अपराह्न

Ashok Gehlot
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, चुनाव से पहले एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। ये विवाद मंदिरों में गैर ब्राह्मणों की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ है। अब इस मुद्दे पर ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया है। दरअसल, राजधानी जयपुर के मंदिरों के लिए देवस्थान विभाग ने हाल ही में 22 पुजारी नियुक्त किए थे। इनमें 8 पुजारी SC-ST और ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में अब सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है। जिस पर CM गहलोत भी चुप्पी साधे बैठे हैं।

ब्राह्मण समाज ने CM गहलोत के घेरा

देवस्थान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पुजारी जयपुर के विभिन्न मंदिरों में लगाए गए हैं। इनकी भर्ती वसुंधरा राजे सरकार में हुई थी, लेकिन इन्हें अब नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ ब्राह्मण समाज ने सरकार ने मांग की है कि मंदिरो में सिर्फ ब्राह्मण पुजारियों को ही नियुक्ति दी जाए। ब्राह्मण समाज ने सरकार को चेतावनी दी है कि मंदिरों की पवित्रा के साथ खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। मंदिरों में किसी अन्य वर्ग के पुजारियों की नियुक्ति नहीं की जा सकती।

सरकार रद्द करे नियुक्तियां

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए उसे मनमाना करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को चेतावनी दी गई है कि इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को नियुक्ति से पहले ब्राह्मण समाज से चर्चा करनी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अन्य वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने को लेकर वाल्मीकि समाज ने हड़ताल कर दी थी। जिसके बाद सरकार को भर्ती रद्द करनी पड़ी थी। अब हमारे साथ भी अन्याय हो रहा है, ऐसे में इन नियुक्तियों को भी रद्द किया जाए।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026