---Advertisement---

बड़ी खबर! Jaipur Fire Accident के घायलों से Bhajan Lal Sharma ने की मुलाकात, Amit Shah ने सीएम से बात कर हालात का लिया जायजा; जानें लेटेस्ट अपडेट

Jaipur News: जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और गाड़ियों के बीच विस्फोट हो गया, हादसे में 4 लोगों की मौत और लोग गंभी रूप से घायल हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 20, 2024 11:28 पूर्वाह्न

Jaipur News
Follow Us
---Advertisement---

Jaipur News: जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे पर आज भीषण हादसा हो गया है, जिसमे अभी तक 4 लोगों के मौत की खबर है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बताते दें कि आज सुबह केमिकल से लदे एक ट्रक की कई गाड़ियों से भिड़त हो गई। जिसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोटक इतना खतरनाक था कि इसकी चपेट में कई गाड़िया, बस आ गई। जानकारी के मुताबिक करीब 40 गाड़ियों में आग लग गई। आनन – फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कई लोगों की हालत गंभीर है, और इस हादसे में 4 लोगों के मौत की भी खबर है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घायलों से मुलाकात की, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर सीएम से फोन पर बात की और हालात का जायजा लिया।

सीएम Bhajan Lal Sharma ने क्या कहा?

दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद भजन लाल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह घटना बेहद दर्दनाक है। जिस तरह का सुबह का समय था, यह जांच का विषय है कि ड्राइवर किस तरह से गाड़ी चला रहा था।

इस घटना में हो हताहत हुए है उन्हें मैं संवेदनाएं व्यक्त प्रकट करता हूं। मैं अस्पताल जाकर आया हूं, और मैंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पहले घायलों का इलाज हो। सरकार पूरी तरह से घायलों का इलाज करेंगे और सहयोग भी करेंगे। ऐसा घटनाओं को रोकथाम के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी। हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। घटना दुखद है”।

आग लगने की घटना के बाद Amit Shah ने सीएम से की बात – Jaipur News

गौरतलब है कि इस भयावह घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूबे के सीएम से फोन पर बात की, और हालात का जायजा लिया। वहीं राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हमारे क्रिटिकल बर्न वार्ड में लगभग 5 बेड बचे हैं। हमने 40 बेड का एक और वार्ड तैयार किया है। वहां पुलिस टीम और प्रशासन की टीम सक्रिय है। घायलों को एसएमएस अस्पताल लाने के लिए ट्रैफिक कॉरिडोर पूरी तरह से खुला कर दिया गया है”।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा – Jaipur News

आपको बताते चले कि अभी तक Jaipur Fire Accident 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि,

”घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है 24-25 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, और भी लोग आ रहे हैं। घटना में कई लोग घायल हुए हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 July 2027

जुलाई 26, 2026

Namo Bharat Train

जुलाई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 26, 2026

कल का मौसम 27 July 2026

जुलाई 26, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 26, 2026