---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 33 कैंडिडेट्स का ऐलान, गहलोत-पायलट का नाम भी शामिल

Rajasthan Election 2023: लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसे शेयर किया है। इस लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 21, 2023 7:04 अपराह्न

Rajasthan Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. फिलहाल कांग्रेस ने पहली सूची जारी की है, जिसमें 33 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी शामिल है। सचिन पायलट को जहां टोंक विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी पुरानी सरदारपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में पांच मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल 33 नामों में 32 उम्मीदवार पुराने नाम वाले हैं।

कई विधायकों के टिकट भी कटे

पार्टी ने दो विधायकों के टिकट भी काटे हैं। इसमें चित्तौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी का नाम शामिल है। इसी तरह सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को टिकट दिया गया है। 2013 में उन्होंने सूरजगढ़ विधानसभा से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के उनका टिकट काट दिया गया था। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि, सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट मिला है।

इन नेताओं को भी मिला टिकट

इसके अलावा कांग्रेस ने इस बार नोहार से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सदलपुर से कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लडनून से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी को टिकट दिया है।

इसी तरह जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026