---Advertisement---

Rajasthan: पति ने पत्नी के सिर पर सिलेंडर मारकर उतारा मौत के घाट, वजह हैरान कर देगी

राजस्थान के उदयपुर से एक हत्या का मामला सामने आया है जहां पर एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर मार दिया जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 16, 2023 4:30 अपराह्न

Udaipur Crime News
Follow Us
---Advertisement---

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलेंडर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या का कारण यह रहा कि पत्नी अपने पति पर शक किया करती थी जिसके कारण पति को गुस्सा आ गया और वह गुस्से में बेकाबू हो गया। उसने पास में रखे सिलेंटर को उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 18 घंटे तक वह अपनी पत्नी की लाश के पास ही लेटा रहा। जब बाहर बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: जब शादी में नोटों की गड्डी देख भौचक्के रह गए लोग, मामा ने भरा 3.21 करोड़ का मायरा

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस के आने के बाद इस मामले से पर्दा उठा। थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि आरोपी का नाम बाबूलाल है और वह सुथारी का काम करता है। वह चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। एक महीने पहले ही उसने सोनू नुथार से शादी की थी। आरोपी सविना थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। पड़ोसियों ने थाने पर सूचना दी कि बाबूलाल और उसकी पत्नी कल शाम से घर के अंदर हैं और अब तक बाहर नहीं आए हैं।  उनके घर से काफी बदबू भी आ रही है। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची तो देखा कि कमरे में खून पड़ा हुआ है। महिला का सिर फटा हुआ था और वह बेहोश पड़ा हुआ है। पुलिस ने पति को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसने कटर से अपना गला काटने की कोशिश की थी।

आरोपी ने इस मामले पर क्या कहा?

बता दें कि पुलिस से बातचीत के दौरान बाबूलाल ने बताया कि उसकी पत्नी उस पर शक करती थी। वो सुथार का काम करता था जिसके कारण उसे काफी बार 2-3 दिन घर से बाहर भी रहना पड़ता था। पत्नी साथ आने की जिद करती थी। घर जाने को भी तैयार नहीं होती थी। इन सब बातों की वजह से 3 दिनों से झगड़ा चल रहा था। एक दिन पहले जब वो घर वापस आया तब उसकी पत्नी घर के बाहर महिला से बात कर रही थी। बाबूलाल ने पत्नी को घर के अंदर बुलाया तो अंदर आकर भी वह सिर्फ शक की बातें कर रही थी इसलिए बाबूलाल को गुस्सा आ गया और बाबूलाल ने पास में रखे सिलेंडर को उठाकर महिला के सिर पर मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाबूलाल ने भी अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मरा।

ये भी पढ़ें: WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एक जीत ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल, जानें कौन कहां पहुंचा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Rain Alert 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026