---Advertisement---

Rajasthan News: ‘Rising Summit’ के सहारे निवेश को नई दिशा देगी भजनलाल सरकार, जानें कैसे युवाओं को होगा फायदा?

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस वर्ष के अंतिम महीने यानी दिसंबर में 'राइजिंग राजस्थान समिट' (Rising Summit) का आयोजन किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 4, 2024 5:20 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस वर्ष के अंतिम महीने यानी दिसंबर में ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ (Rising Summit) का आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन के जरिए भजनलाल सरकार निवेशकों के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में निवेश लाने का काम करेगी जिससे कि राज्य को एक नई दिशा उपलब्ध कराई जा सके। (Rajasthan News)

राजस्थान सरकार के इस कदम से प्रदेश के युवाओं को खूब लाभ होगा और उनके लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन किया जा सकेगा। इसके अलावा युवाओं के समक्ष स्वरोजगार की भी तमाम संभावनाओं के द्वार खुल सकेंगे जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

Rising Summit का आयोजन

राजस्थान सरकार द्वारा 9, 10 और 11 दिसंबर 2024 को ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का प्रमुख लक्ष्य प्रदेश में निवेश को नई दिशा देना और संभावनाओं के द्वार खोलना है। राजस्थान सरकार का दावा है कि इस समिट के माध्यम से निवेशक ना सिर्फ राज्य के औद्योगिक विकास क्षमता से रूबरू होगें बल्कि वे विकसित राजस्थान की यात्रा में भी मजबूत साझेदार बन सकेंगे।

राजस्थान सरकार का कहना है कि राज्य में मिनरल्स, सौर ऊर्जा, वन्यजीव एवं पर्यटन औद्योगिक गतिविधियों के लिए निवेश की अपार संभावनाओं के द्वार खोलती है। इसके अलावा जयपुर मैट्रो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर, वेस्ट्रन फ्रेट कॉरीडोर, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर यहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा रहे हैं।

युवाओं को होगा फायदा

राजस्थान में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग समिट’ का सबसे ज्यादा लाभ युवाओं को मिल सकेगा। इस समिट के माध्यम से राज्य में भरपूर निवेश आने की संभावना है जिसके बाद तमाम तरह के औद्योगिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सकेगा। इसके अतिरिक्त निवेश के बढ़ते बाजार में युवाओं के समक्ष स्वरोजगार के भी विकल्प खुलगें और वे तमाम तरह की गतिविधियों को अंजाम देकर अपने लिए रोजगार का इंतजाम कर राजस्थान के विकास में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026